दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ: गिरिराज प्रसाद गुर्जर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष योग्यजन बालक बालिकाओं के अभिभावकों हेतु प्रथम परामर्श दात्री कार्यक्रम व फिजियोथैरेपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बालक बालिकाओं को अंग उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश विजय द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने बताया कि दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोडक़र सरकारी योजनाओं का लाभ देकर आगे बढ़ाने का कार्य किए जा रहा है। प्रभारी राजेश विजय ने बताया कि राजकीय विद्यालय में अध्यनरत दिव्यांग बालक बालिकाओं को समग्र शिक्षा अभियान से दिव्यांग भत्ता राशि दी जाती है। इसी प्रकार नि:शुल्क टी टीएलम कीट सहित उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर ने वाले कई अंग उपकरणों को नि:शुल्क वितरित किया जाता है। अध्यापक प्रहलादराम गुर्जर ने बताया कि दिव्यांग बालक बालिकाओं को अंग उपकरण सहित 11 टीएलएम किट दो व्हीलचेयर तीन सुनने की मशीन एवं दो केफो का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लॉक के राजकीय विद्यालय में नामांकित विशेष योग्यजन बालक बालिकाओं के अभिभावकों से भी चर्चा की। इस अवसर पर आरपी रामावतार स्वामी, आरपी हेमराज चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक राजेश स्वर्णकर, भंवरलाल गुर्जर, सुमन विजय, मनोज जैन, विनोद जैन व गिरिराज वर्मा सहित कई अभिभावक व शिक्षक मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!