निवाई (लालचंद सैनी): किसानों के फसल खराबे की अनुदान राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। जिसके लिए किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति एवं गिरदावरी की नकल आगामी तीन दिवस में संबंधित हल्का पटवारी के पास जमा करवा सकते हैं। तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि तहसील क्षेत्र में खरीफ फसल वर्ष 2025 (संवत 2082) में बाढ़ व अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे से प्रभावित किसानों को कृषि आदान अनुदान वितरण के लिए डीएमआईएस पोर्टल पर सूचिया अपलोड की जा रही हैं तत्पश्चात अनुदान राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। जिस संबंध में तहसील क्षेत्र के समस्त प्रभावित काश्तकार अपने आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति एवं गिरदावरी की नकल आगामी तीन दिवस में संबंधित हल्का पटवारी के पास जमा करवाएं। दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाने पर कृषि आदान अनुदान की भुगतान की कार्यवाही संभव नहीं हो सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित काश्तकार सुनिश्चित करें कि उनका बैंक खाता बंद ना हो, आधार एवं बैंक खाता जन आधार से लिंक हो। लिंक नहीं हो तो तुरंत लिंक करवाना सुनिश्चित करें।
फसल खराबे की अनुदान राशि का सरकार किसानों को शीघ्र करेगी भुगतान
By -
December 06, 2025
0
Tags: