*lपूर्व सांसद संतोष अहलावत ने क्यामसर में 165 फीट ऊंची शिखर (गुम्बद) के साथ 5 बीघा में बनने वाले तेजाजी मंदिर के पोस्टर का किया विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0




सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय जाट महासंघ के सानिध्य में तेजा भक्तों के सहयोग से चिड़ावा तहसील के क्यामसर गांव में लोक देवता तेजाजी महाराज का एक भव्य मंदिर निर्मित होने जा रहा है। इस मंदिर में तेजाजी महाराज की 165 फीट ऊँचाई की विशाल शिखर (गुम्बद) बनेंगी। मंदिर का निर्माण पांच बीघा जमीन के विस्तृत क्षेत्र में प्रस्तावित है। मंदिर निर्माण की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पोस्टर विमोचन पूर्व सांसद संतोष अहलावत के नेतृत्व में सूरजगढ़ में किया गया। यहां राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने इस अवसर पर बताया कि इस विशाल मंदिर निर्माण कार्य से समाज में एकता और लोक आस्था के केंद्र को मजबूत करना है। 165 फीट की गुम्बद भारत में तेजाजी महाराज की सबसे ऊंची गुम्बद में से एक होगी। पोस्टर विमोचन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासंघ और अन्य सामाजिक संगठनों के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें युवा नेता विकास भालोठिया, राष्ट्रीय जाट महासंघ युवा तेजा सेना के जिला महासचिव अनिल खेदड़, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार खेदड़, ब्लॉक संगठन महामंत्री रणधीर चौधरी, युवा तेजा सेना के ब्लॉक महासचिव दिपेश झाझडिया एवं दलिप खेदड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे ‌।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!