*गौ माता की सेवा करने वाले होते है भाग्यशाली: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका मंडल के तत्वावधान में जमात में स्थित श्री दामोदर गोशाला में विधायक रामसहाय वर्मा, पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा व दामोदर गोशाला समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद बोहरा द्वारा चारा भंडार हॉल का विधिवत पूजा अर्चना करके शिलान्यास किया गया। इसी के साथ हॉल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि गौ माता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा करने वाले भाग्यशाली होते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति की गौ सेवा में भागेदारी होनी चाहिए। पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि चारा भंडारण हॉल का निर्माण करीब एक माह में पूर्ण हो जाएगा, जिससे गौशाला में चारा रखने में सुविधा रहेगी। इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल, राजेंद्र टोडवाल, ओमप्रकाश विजयवर्गीय, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, महेंद्र सैनी, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, पूर्व प्रधान ममता चौधरी, बद्री नारायण पारीक व कैलाश नटवाड़ा सहित कई कई गौसेवक मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!