जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर, मानसरोवर, जयपुर तथा क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में हृदय एवं फेफड़ों के रोगों की रोकथाम हेतु योग द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन 6 दिसंबर 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर, अरावली मार्ग, शिप्रा पथ थाने के पास, मानसरोवर में सम्पन्न हुआ। शिविर में क्रीड़ा भारती की ओर से श्रद्धेय श्री वर्धन (योग शिक्षक एवं क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान) ने प्रतिभागियों को हृदय एवं श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए विशेष योगाभ्यास कराए। उन्होंने बताया कि नियमित योग से हृदय की कार्यक्षमता बढ़ती है, फेफड़े मजबूत होते हैं और जीवन शैली-जनित बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर डॉ.जीएल शर्मा (चेयरमैन व सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) ने कहा—“प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर का उद्देश्य है कि हर वर्ग के मरीज को उच्च तकनीक द्वारा विश्वस्तरीय मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएँ प्राप्त हो सके एवं किसी मरीज को बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े।” शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सा जगत से जुड़ी हस्तियाँ, राजनेता और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवं 250 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर में हृदय एवं फेफड़ों के रोगों की योग द्वारा चिकित्सा योग शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
By -
December 06, 2025
0
Tags: