सिवांची गेट स्थित श्री प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में छप्पन भोग झाँकी और संगीतमय सुन्दरकाण्ड का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जोधपुर: शहर के सिवांची गेट स्थित श्री प्रत्यक्ष महावीर बालाजी मंदिर में शनिवार को अत्यंत भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच राजभोग झांकी एवं संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
मंदिर के सेवादार लोकेन्द्र वैष्णव एवं पुजारी गोपीकिशन वैष्णव ने बताया कि श्री प्रत्यक्ष महावीर बालाजी को 56 से अधिक व्यंजनों के पकवानों से सुसज्जित भव्य राजभोग अर्पित किया गया। छप्पन भोग की यह झाँकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 

*भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु*

आयोजन का शुभारंभ दोपहर 1 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भावपूर्ण स्वर लहरियों के साथ हनुमान भक्ति और आस्था के रस का आनंद लिया। शाम 7 बजे प्रत्यक्ष बालाजी को श्रद्धापूर्वक राजभोग अर्पित किया गया। राजभोग के बाद आयोजित हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिसके उपरांत सभी भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पमालाओं, रंग-बिरंगी रोशनियों और सुंदर सजावट से भव्य रूप से विभूषित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ताराचंद परिहार, रमेश गहलोत, संजय भाटी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए और भक्तिरस से सराबोर वातावरण का आनंद लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!