लोक अदालत का उद्देश्य न्याय की सुलभता को सुनिश्चित करना: न्यायाधीश रविंद्र प्रताप सैनी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका विधिक सेवा समिति निवाई के तत्वावधान में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश रविंद्र प्रताप सैनी व सदस्य एडवोकेट मुकेश कुमार सालोदिया द्वारा 146 प्रकरण का समझौता के माध्यम से निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बिजली, पानी, बीएसएनएल व जेवीवीएनएल के 92 प्रकरणों का समझौता के माध्यम से निस्तारण हुआ, जिसमें 72 लाख 21 हजार 142 रुपए की राशि वसूली गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश रविंद्र प्रताप सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य न्याय की सुलभता को सुनिश्चित करना व विवादों का त्वरित निपटारा करना है। इस दौरान तालुका सचिव राजेश मीणा, सहायक नाजीर प्रशान्त सिंह तंवर सहित कई न्यायालय के कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!