निवाई (लालचंद सैनी): निवाई पुलिस ने अज्ञात साईबर ठग द्वारा परिवादी के खाते से 53 हजार रूपए की ऑनलाईन धोखाधडी पूर्वक ठगी गई राशि को वापिस परिवादी के खाते में रिफण्ड करवाया है। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि साईबर ठगी करने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेशकुमार मीणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। टीम द्वारा साईबर ठग द्वारा परिवादी के खाते से 53 हजार रूपए की ऑनलाईन धोखाधडी पूर्वक ठगी गई राशि को वापिस परिवादी के खाते में रिफण्ड करवाया है। उन्होंने बताया कि 3 दिसम्बर को परिवादी विजय शंकर द्विवेदी निवासी ग्राम रजडिहा पोस्ट बेल्हा जिला सीधी मध्यप्रदेश हाल निवासी भगत सिंह कॉलोनी, निवाई ने साईबर ठगी का मामला दर्ज करवाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नि पूजा के यूनियन बैंक के खाते से 53 हजार रूपए निकाल लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज करके गंभीरता से जांच करते हुए परिवादी के बैंक में होल्ड करवाए गए 53 हजार रूपये परिवादी के खाते में वापस रिफण्ड करवाया गया, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढा है।
ऑनलाईन ठगी गई 53 हजार रूपए की राशि को परिवादी के खाते में वापिस करवाया रिफण्ड
By -
December 21, 2025
0
Tags: