चिड़ावा में 25 दिसंबर से शुरू होगा 11 दिवसीय बावलिया बाबा मेला महोत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शिवनगरी चिड़ावा की पावन धरा पर परमहंस पंडित श्री गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में भव्य 11 दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक चलेगा। बावलिया बाबा मेला महोत्सव समिति के संरक्षक सुरेश भूकर ने बताया कि बाबा की समाधि स्थल मालियों की बगीची विद्यालय के प्रांगण में यह आयोजन होगा।
मेले में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर होता रहेगा, जिसमें भजन संध्या, कीर्तन और अन्य धार्मिक गतिविधियां शामिल होंगी। यह मेला स्कूली बच्चों के शीतकालीन अवकाश के दौरान आयोजित हो रहा है, जिससे बच्चे अपनी छुट्टियां आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मेले में झूले, दुकानें और विभिन्न मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे, जो परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से मेले में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!