कड़ाके की ठंड में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने बांटे कंबल

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव के साथ लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद का अभियान जारी है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने चिड़ावा नगर पालिका के पीछे स्थित लोहार बस्ती के शिव मंदिर परिसर में असहाय परिवारों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्रीय कुटुंब प्रबोधन संयोजक एवं बीकानेर शिक्षा विभाग के निदेशक गोमाराम रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला सह-संघचालक संदीप जोशी, शिक्षाविद देवीदत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।गोमाराम ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। देवीदत्त शर्मा ने समाज के सक्षम लोगों से सेवा कार्यों में योगदान देने की अपील की। अंत में अतिथियों व ट्रस्ट सदस्यों ने जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाए। बस्तीवासियों ने इस सेवा कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!