झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा ने राजस्थान में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संगठनात्मक विस्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणी जी महाराज एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। घोषणा के अनुसार सुनील कुमार पूनिया को झुंझुनूं जिलाध्यक्ष तथा सुभाष चंद्र योगी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सुनील कुमार पूनिया एवं सुभाष चंद्र योगी ने कहा कि वे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य स्वामी चक्रपाणि महाराज, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया तथा राजस्थान प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जनसंपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नियुक्ति के बाद उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में श्रीकांत यादव, सरवर सिंह पूनिया, सुरेंद्र सिंह परिहार, नितिराज सिंह शेखावत (BDC), रोहतास मीणा (BDC), पूर्व प्रधान नरेंद्र पूनिया, जयभगवान शर्मा, रवि कुलहरी, कुलदीप सरपंच, लेखराज तंवर, श्रवण नाथ, सुरेंद्र सिंह, विमल कुमार शर्मा एवं श्रीमती मधु शर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां शामिल रहीं। अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है कि राजस्थान व झुंझुनूं जिले में संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवाओं, समाजसेवकों एवं मातृशक्ति को नेतृत्व में आगे लाया जा रहा है। इन नई नियुक्तियों से प्रदेश स्तर पर संगठन को और गति मिलने की उम्मीद है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा का राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार: सुनील कुमार पूनिया झुंझुनूं जिलाध्यक्ष व सुभाष चंद्र योगी कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्
By -
December 18, 2025
0
Tags: