सूरजगढ़ विधानसभा में सुराज यात्रा (रथ) का जगह जगह स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सुशासन रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह रथ यात्रा ढाणी कुहाडवास, काजला, दारोगा, धुलवा, गादली सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रथ यात्रा के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, बजट घोषणाओं एवं सुशासन की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा विकास कार्यों को और अधिक गति देना है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह को सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा, बुहाना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह तंवर, सरपंच गिरधारी लाल मावत, नीरज कुमार शर्मा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व बुहाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्ण यादव, सहायक विकास अधिकारी नरेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुनील, नंद किशोर शर्मा, सुबेदार रामसिंह, महेंद्र सिंह, सरपंच पूनम देवी, मुकेश कुमार, मनोज चौधरी, प्रमोद कुमार, कुहाडवास सरपंच रमेश कुमार, नरजीत यादव, झारोडा सरपंच योगेश कुमार, अभिषेक शर्मा, हैड कांस्टेबल राकेश शर्मा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मूल सिंह, सुंदरपाल यादव, सुनील लांबा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!