*जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में गुरुवार को जिला प्रशासन, वन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय पर्यावरण जागरुकता रैली का शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक वि‌द्यालय झुंझुनू से शहीद स्मारक तक किया गया। रैली को जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न वि‌द्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड्स, एनसीसी, एनएसएस केडेट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ती आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पॉलिथीन का बहिष्कार कर कपड़े के बैग उपयोग में लेनी चाहिए, पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक पौधारोपण किया जाए। रैली जेपी जानू स्कूल से अस्पताल रोड, बस स्टैंड, नगर परिषद, कलेक्ट्रेट सर्कल होते हुए रैली शहीद स्मारक पहुंची, जहां पर पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील ने पर्यावरण की संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया तथा पॉलिथीन मुक्त वि‌द्यालय परिक्षेत्र बनाने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर नगर परिषद कमिश्नर देवीलाल बोचल्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण का विशेष महत्व है, अतः हमें अनिवार्य रूप से पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान जिला वन अधिकारी गुलजारी लाल जाट ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने जन्म दिवस, शादी समारोह में एक पेड़ अपनी याददाश्त के रूप में अवश्य लगाना चाहिए तथा एक पेड़ मां के नाम लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना विशेष योगदान देना चाहिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीओ स्काउट महेश कालावत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश हलवान, सहायक वन संरक्षक कमल कुमार, सहायक वन संरक्षक संगीता कुमारी, रेंजर अमित सैनी, जेपी जानू स्कूल प्रधानाचार्य अभिषेक चौधरी, इंद्राज भूरिया, रामदेव सिंह गढ़वाल, अयाज खान, अजीत कुमार, दिनेश कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम में कपड़े के बैग नगर परिषद के सौजन्य से वितरित किए गए तथा संचालन सीओ स्काउट महेश कालावत ने किया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!