सिंघाना, खेतड़ी नगर, गोठड़ा में हुआ बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिड़ला के वरदाता के रूप में प्रसिद्ध शेखावाटी के लोगो की आस्था के प्रतीक परमहंस पण्डित गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाण दिवस से पहले बाबा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पुण्य नगरी चिड़ावा से शुरू हुई बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा का चौथे दिन खेतड़ी क्षेत्र के क्षेत्र के गांवों कस्बों में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के सिंघाना पहुंचने पर भक्तों ने रथ में बाबा के दिव्य स्वरूप की आरती उतारी व प्रसाद, बाबा का साहित्य वितरण किया गया। इस दौरान अनिल शर्मा, पवन पांडे, बालमुकुंद पंसारी,विकाश शर्मा, संजय शर्मा, नरेन्द्र दारुका, प्रकाश टेलर ,नरेश गुप्ता ,बबलू शर्मा, विक्रम यादव, किशोरी गोठवाल, सुशील पंसारी, विनोद शर्मा, राधेश्याम पंवार सहित अन्य मौजूद रहे। सिंघाना से यात्रा खेतड़ी नगर पहुंची, जहां पर बाबा की आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विमल शर्मा, राजेश नरवाल, रमेश पांडे, राजकुमार जाखल, गोकुल सैनी, मनोज यादव, अमित गुप्ता, बेला जोशी, सुमन तिवाड़ी, मंजू जांगिड़, कमला मीणा, रंजना, सायर, बलबीर कौर सहित अन्य श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे। खेतड़ी नगर से यात्रा गोठड़ा पहुंची, जहां विष्णु कुमार केडिया की अगुवाई में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक बाबा के कृपा शिष्य प्रभुशरण तिवाड़ी, पंडित सियाराम शर्मा, सुरेश शेखावत, सुभाष धाबाई, रत्तीराम राजोतिया, सुरेन्द्र बसेरा, विक्रम सिंह का माल्यार्पण किया गया। बाबा की आरती के बाद उनके जीवन चरित्र का गुणगान मंगल पाठ का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शंकर सिंह शेखावत, ओमप्रकाश बंसल, सुधीर कुमार, जगदीश प्रसाद, सुरेश कुमार, महावीर प्रसाद सैनी, विजेंद्र गौड़, सुमित्रा देवी, सरोज, कौशल्या, सावित्री, मंजू, अंजू, निशा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने दर्शन कर मनौतियां मांगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!