झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ धर्मदास जी तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मुंबई प्रवासी सीए दीनबन्धु जालान, सीए कृष्ण मुरारी तुलस्यान एवं जयपुर प्रवासी रमाकांत मोहनलाल तुलस्यान के सौजन्य से राणी सती रोड स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में गुरुवार को प्रातः 11 बजे 200 कंबलों का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए धर्मदास तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट के आशीष तुलस्यान एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि कंबल वितरण के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के जरूरतमंदों को दिए गए कूपन से कंबल वितरण की गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि राजकुमार तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, आशिष तुलस्यान, उत्तम तुलस्यान एवं अशोक तुलस्यान उपस्थित थे, जिनका श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं सीए पवन केडीया ने दुपट्टा औढाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.तुलस्यान ने बताया कि प्रवासी और स्थानीय भामाशाहों की मदद से पिछले छह सालों से हजारों कंबलों का वितरण किया जा रहा है। इस बार भी 'कोई ठिठुरे नहीं' अभियान के तहत पांच हजार कंबलों का 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा साथ लगते इलाकों की विभिन्न कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को चिह्नित करके कंबलों का वितरण किया जाएगा।
3/related/default