क्रिकेट खेलने गया युवक, सीने में दर्द उठा, गोली ली और कुछ ही देर में मौत!

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जंहा एक युवक को क्रिकेट खेलते समय अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिस पर वह गैस की दवा लेकर घर चला गया। कुछ देर बाद दोबारा सीने में दर्द बढ़ा तो परिजन उसे लेकर अस्पताल गए जंहा डॉक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के साले प्रार्थी सेख सकील पुत्र सेख सीराज निवासी मालीकपुर, शंकरपुर, हुगली (प. बंगाल) हाल निवासी पाबुबारी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका जीजा सेख नूर इस्लाम उर्फ राजा, निवासी बोम्ची ग्राम, हुगली (पश्चिम बंगाल) हाल निवासी पाबुबारी, बीकानेर, सोमवार रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद दम तोड़ दिया ।

प्रार्थी सेख सकील नें बताया कि 02 दिसंबर की रात उसका जीजा सेख नूर इस्लाम उर्फ राजा रात करीब 9 बजे कोठारी हॉस्पिटल के पीछे एमआर परिसर की तरफ क्रिकेट खेलने गया था। खेलते समय अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिस पर वह गैस की दवा लेकर घर चला गया। कुछ देर बाद दोबारा सीने में दर्द बढ़ा तो परिजन उसे तुरंत एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना के बाद नयाशहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!