एनएच पर अंधेरा: बकाया 25 लाख, बिजली विभाग ने काटे रोड लाइट कनेक्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नोखा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात अचानक अंधेरा छा गया। नोखा बिजली विभाग ने एनएचएआई द्वारा करीब 25 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं किए जाने पर हाईवे की सभी रोड लाइटों के कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन कटने के बाद पुलों, ओवरब्रिज, डिवाइडरों और मुख्य मार्गों पर लगी लाइटें बंद हो गईं, जिससे रात में आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। बिजली निगम नोखा सिटी के एईएन प्रमोद बारूपाल ने बताया कि एनएचएआई को बकाया भुगतान के संबंध में कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बावजूद राशि जमा नहीं करवाई गई। नियम अनुसार विभाग को सभी कनेक्शन काटने पड़े। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि हाईवे पर अंधकार होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में विभागों के बीच विवाद का खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!