एसडीएमसी एवं एसएमसी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एसडीएमसी एवं एसएमसी का ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचंद विजय की अध्यक्षता एवं रामकिशन बैरवा व लालचंद मीणा की देखरेख में आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ एसआरजी लक्ष्मणलाल मीणा ने मॉ शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रशिक्षण में प्रत्येक पीईईओ से दक्ष प्रशिक्षक के रूप में एसडीएमसी सचिव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा ने बताया कि विद्यालय सामुदायिक गतिशीलता के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 वीं तक के विद्यालयों की भौतिक व शैक्षिक गतिविधियों के लिए एसएमसी का गठन किया जाता है एवं कक्षा 9 से12वीं के विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति का गठन किया जाता है। प्रत्येक 2 वर्ष में इन समितियां का पुर्नगठन किया जाता है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता हेतु कई नवाचार किया जा रहा है। सन्दर्भ व्यक्ति ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि वर्तमान में एसडीएमसी व एसएमसी की सामूहिक गतिविधि के माध्यम से समग्र शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति में दोनों समितियों की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!