ललवाड़ी चौराहे पर मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): निवाई थाना पुलिस ने ललवाड़ी चौराहे पर मारपीट करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी के निर्देशन में एवं डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में चलाए जा रहे लंबित प्रकरणों के निस्तारण अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि ललवाड़ी चौराहा पर 24 जून को हुए मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में पूर्व में भी पाँच आरोपी गिरफ्तार किए किए गए हैं। उक्त मामले में पुलिस ने मंगलवार को छठे आरोपी विज्ञान उर्फ वीरू गुर्जर निवासी सैंदरिया खुर्द को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 25 जून 2025 को परिवादी नरेश बैरवा निवासी दहलोद की ढाणी ने मामला दर्ज करवाया था कि 24 जून की शाम 4 बजे वह व उसका भाई दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मनोहर मीणा, किशन गवारिया व उनके साथ आए अन्य युवकों ने उन पर शराब की बोतल से हमला कर मारपीट की। पुलिस ने बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज करके पूर्व में आरोपी कुलदीप बैरवा, मनमोहन मीणा, किशन गवारिया, राकेश मीणा एवं लोकेश उर्फ छोटू मीणा को गिरफ्तार किया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!