अजमेर/जयपुर: हाल ही में राजस्थान हाई कोर्ट की एकल पीठ ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 पर तत्काल रोक लगाई थी और RPSC को सिलेबस जारी करने का आदेश दिया था लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट के खंडपीठ में एकल पीठ के फैसले को चुनौती दी गई, जिसके बाद खंडपीठ ने परीक्षा पर लगी रोक को हटा दिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्पष्ट कर दिया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर परीक्षा के लिए पंजीकृत 92,600 अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा की तारीखों को लेकर अभ्यर्थियों में कोई भ्रम न रहे, इसलिए आयोग समय से पूर्व ही सभी प्रक्रियाएँ पूरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग की प्राथमिकता पारदर्शी और सुचारु भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सभी तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 पर लगी रोक हटी, RPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड*
By -
December 05, 2025
0
Tags: