तेजी से बढ़ते गौवंशों से गौशाला में हो सकती है अव्यवस्थाएं, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस द्वारा गौ-तस्करों से बरामद किए गए 11 गौवंशों को आशाराम गौशाला में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया गया। इस प्रकार दो दिन पूर्व भी पुलिस द्वारा 23 गौवंश गौशाला में छोड़े गए थे। गौशाला के मोतीराम, विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा, सुरेश जांगिड़ व रामेश्वर प्रसाद जांगिड़ सहित गौशाला प्रशासन ने लगातार बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए बताया कि पिछले चार महीनों में लगभग 200 गौवंश गौशाला में लाए गए हैं। गौशाला में लगातार तेजी से बढ़ती संख्या भविष्य में अव्यवस्था का कारण बन सकती है। वर्तमान में गौशाला में कुल 1210 गौवंश संरक्षित हैं, जो आसपास के जिलों में सबसे अधिक संख्या है। फिर भी गौशाला प्रबंधन ने पुलिस द्वारा सौंपे गए सभी निरपराध जीवों को तुरंत स्वीकार करते हुए उनके स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा व रहने-खाने की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है। गौशाला प्रबंधन समिति ने बताया कि गौ माता की सेवा ही हमारा प्रधान धर्म है। पुलिस द्वारा सौंपे गए सभी गौवंशों की रक्षा, उपचार और आजीवन सेवा का उत्तरदायित्व हम पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। गौशाला प्रशासन ने सभी गौ-प्रेमियों से गौरक्षा एवं सहयोग के लिए आग्रह किया। उक्त समस्या को लेकर गौशाला प्रशासन के एक प्रतिनिधि मण्डल ने उपखण्ड अधिकारी प्रीति मीणा को ज्ञापन देकर अवगत कराया

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!