शैक्षणिक विजिट से छात्रों का होगा सर्वांगीण विकास: गिरिराज गुर्जर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत पीएमश्री केंद्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली का शैक्षणिक विजिट किया। प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने बताया कि इस विजिट का मुख्य उद्देश्य दोनों विद्यालयों के बीच शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। छात्रों ने पीएम श्री केंद्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय व स्मार्ट कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां की शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों और पीएम श्री योजना के तहत संचालित विशेष कार्यक्रमों को करीब से जाना। उन्होंने बताया कि ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अन्य श्रेष्ठ विद्यालयों के वातावरण और पद्धतियों को जानने का अवसर मिला है। यह उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल गतिविधियों में भाग लिया, जिससे उनके बीच सौहार्द और टीम भावना का विकास हुआ। शैक्षणिक विजिट में छात्रों ने विज्ञान और गणित प्रयोगशाला का प्रदर्शन और उपकरण संचालन की जानकारी ली। नवीनतम पुस्तकों और डिजिटल संसाधनों का परिचय लिया। छात्रों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों, पेंटिंग का अवलोकन किया। पीएमश्री केंद्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवली के प्रधानाचार्य नवरत्न मित्तल ने विद्यार्थियों को पीएमश्री योजना के उद्देश्यों और शिक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अध्यापक धर्मराज मीणा ने विद्यालय के बारे में जानकारी दी। इस विजिट में विद्यालय के 25 विद्यार्थी व 9 शिक्षकों ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!