निवाई (लालचंद सैनी): सिकोईडीकोन संस्था के तत्वावधान में सदर पुलिस थाना परिसर में जेंडर पर आधारित हिंसा को समाप्त करने व जेंडर समानता को बढ़ाने हेतु सेवा प्रदाताओं के साथ ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। शाखा प्रभारी अनीता शर्मा ने बताया कि 10 दिसंबर तक जेंडर आधारित शिक्षा को समाप्त करने व जेंडर समानता को बढ़ाने हेतु अभियान चलाया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालय में बच्चों व समुदाय तथा जनप्रतिनिधियो के साथ बैठके आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए समुदाय को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने महिलाओं पर होने वाली हिंसा एवं उसकी रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकार दी एवं जेंडर समानता को बढ़ाने के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों में भागीदारी निभाने के लिए आश्वस्त किया। अर्जुनदेव बैरवा ने महिलाओं पर होने वाली हिंसा पर चर्चा करते हुए बताया कि शारीरिक हिंसा के साथ मानसिक और आर्थिक हिंसा की रोकथाम में महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र व पुलिस प्रशासन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। महिला सलाह सुरक्षा केंद्र से सुनीता शर्मा व एडवोकेट नीतूसिंह विजय ने महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र द्वारा महिलाओं के लिए दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। हेड कांस्टेबल गजराज सिंह, अनिल कुमार, लक्ष्मी नागरवाल, राजेश कुमार, रामनरेश व दिनेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।
3/related/default