बैखोफ भूमाफिया: क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का धडल्ले से फल फूल रहा है कारोबार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): क्षेत्र में दशहरा मैदान से लेकर खणदेवत रोड, जयपुर टोंक हाईवे के पास सहित दर्जनों स्थानों पर भूमाफियाओं द्वारा कृषि भूमि पर अवैध कालोनियां विकसित की जा रही है लेकिन राजस्व विभाग व पालिका प्रशासन मौन धारण कर हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। बताया जाता है कि इन कॉलोनियों में प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनेताओं की भी हिस्सेदारी होती है, जिसके कारण इन भू माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। इसमें मुख्य बात यह है कि पटवारी द्वारा सालभर में जमीन की दो बार गश्त गिरदावरी की जाती है। इस दौरान या तो पटवारी मिलीभगत करके सही रिपोर्ट नहीं देता है अथवा सही रिपोर्ट देने के बाद भी अधिकारियों की मिली भगत के कारण इन भूमाफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इन भूमाफियाओं की जडे इतनी मजबूत है कि यह आसपास की सरकारी भूमि पर भी कॉलोनी काट देते हैं और उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती है। जानकारी के अनुसार दशहरा मैदान के पास खसरा नंबर 4538/1 सरकारी भूमि है, जिस पर भी भूमाफियाओं द्वारा अवैध कालोनी विकसित की जा रही है। कई बार मीडिया में इन अवैध कॉलोनियों का प्रकाशन होने के बाद भी विभाग के अधिकारी मौन धारण कर बैठे हैं। कभी-कभी कार्यवाही होती है तो केवल नोटिस देकर इतिश्री कर ली जाती है, इसके कुछ दिनों बाद भूमाफियाओं द्वारा धडल्ले से अवैध कॉलोनी काट दी जाती है। इस संबंध में तहसीलदार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!