विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर मंथन में कार्यक्रम हुए आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय मंथन स्पेशल स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम शृंखला के अंतर्गत मंगलवार को बच्चों को स्वेटर व टिफिन वितरित किए गए तथा दिव्यांग सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंथन सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि एमजी पैकेजिंग के सौजन्य से 35 विशेष बच्चों को जैकेट व टिफिन वितरित किये गए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक प्रत्याशी संजय यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह सियाराम यादव, मुख्तियार यादव तथा बुद्ध सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई तथा उपहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। बहरोड़ इकाई के कोषाध्यक्ष रोहित कुमार जैन द्वारा भामाशाह तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। 

*दिव्यांगजन का किया सम्मान*

विश्व दिव्यांग दिवस शृंखला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत दिव्यांगजन सोनू योगी, राकेश शर्मा व नीलम यादव को मंथन सशक्त दिव्यांग सम्मान से सम्मानित किया गया तथा आशा यादव को सम्मान के साथ-साथ एक व्हील चेयर संस्था की ओर से दी गई। मंथन संरक्षक कमल नयन शर्मा, विशेष शिक्षक अशोक कुमार यादव, अंकित सेन, शालिनी शर्मा, डेनिश कुमार, पायल सहित बच्चें व अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!