निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार शहरी संकुल संदर्भ क्षेत्र निवाई के अधीनस्थ विद्यालयों के एसडीएमसी एवं एसएमसी सदस्यों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पार्षद परसराम कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा, प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर व बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य लक्ष्मी शर्मा द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। एसडीएमसी सचिव त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि दक्ष प्रशिक्षक रामचरण शर्मा द्वारा विद्यालय विकास योजना, नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार, प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर द्वारा विद्यालय को कैसे आदर्श विद्यालय बनाएं, मध्यान्ह भोजन एवं दुग्ध योजना की मॉनिटरिंग, विद्यालय विकास में सदस्यों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि परसराम कुमावत द्वारा सभी सदस्यों को सक्रिय रहकर अपने-अपने विद्यालय के विकास में चार चांद लगाने हेतु प्रेरित किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा द्वारा सदस्यों को ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को विद्यालय से जोडऩे एवं बालकों की उपस्थिति हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी नवीन निवाई, आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय कानूनगो दीनदयाल कॉलोनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी निवाई, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिटी नंबर 3 शिवाजी कॉलोनी , प्राथमिक विद्यालय ढाणी जमात, प्राथमिक विद्यालय औद्योगिक क्षेत्र निवाई और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्कृत निवाई के 60 सदस्य भाग ले रहे है।
3/related/default