निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरिया में सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों को ठंड से बचाने के लिए छात्र-छात्राओं को टोपे वितरित किए गए। प्रधानाचार्य कनेश मीणा ने बताया कि विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रमेश सिंह तंवर ने मानवीय पहल करते हुए कक्षा 1 से 8 तक के 67 विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु सिर पर पहनने के ऊनी टोपे वितरित किए, जिससे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान प्रधानाचार्य कनेश मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय प्रशासन ने रमेश सिंह तंवर के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में सुरक्षा और संवेदनशीलता दोनों को मजबूत करते हैं। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी छात्रों के हित में इस प्रकार की पहलें जारी रहेंगी।
सुरिया के राजकीय विद्यालय में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए टोपों का किया वितरण
By -
December 02, 2025
0
Tags: