चिड़ावा पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पंचायत समिति सभागार में मंगलवार दोपहर कार्यवाहक प्रधान रोहिताश धांगड़ की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई और लगभग आधे घंटे में ही समाप्त हो गई। बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की समीक्षा से हुई। इसके बाद मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 4 करोड़ 86 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया, साथ ही वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा कर उसका अनुमोदन किया गया।तहसीलदार राम कुमार पूनिया की मौजूदगी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास, आपदा प्रबंधन और पंचायतीराज व ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न मांगें भी उठाई गईं। सरपंच अनिल कटेवा (बख्तावरपुरा) ने अलीपुर मार्ग पर झाड़ियों से हो रही परेशानी बताते हुए रास्ता चौड़ा करने और सड़क निर्माण की मांग की।सरपंच उम्मेद सिंह (सारी) ने स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन को हटाने की आवश्यकता बताई। कार्यवाहक प्रधान रोहिताश धांगड़ ने कटानी रास्ते से तारबंदी हटाने का मुद्दा उठाते हुए तहसीलदार से पटवारियों को निर्देश जारी करने का आग्रह किया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!