चिड़ावा में भगवान जगन्नाथ की 22वीं रथयात्रा 11 दिसंबर को

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर में भगवान जगन्नाथ की 22वीं रथयात्रा 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार शाम को पिलानी रोड पर बैठक हुई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों ने सुझाव देकर अधिक से अधिक लोगों को रथयात्रा से जोड़ने पर बल दिया।जिम्मेदारियां सौंपी गईं-शहरभर में टोलियां बनाकर पीले चावल के साथ आमंत्रण देने का निर्णय लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन प्रवक्ता के अनुसार दो दिवसीय रथयात्रा महोत्सव 10 और 11 दिसंबर को होगा। पहले दिन 10 दिसंबर को सुबह दस बजे वृंदावन फार्म में चित्रकला प्रतियोगिता और नृत्य नाटिका का आयोजन होगा। मुख्य रथयात्रा 11 दिसंबर को सुबह दस बजे डालमिया खेलकूद परिसर से शुरू होकर पिलानी रोड स्थित वृंदावन फार्म हाउस पहुंचेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। 
*ये रहे मौजूद*

बैठक में पूर्व पार्षद मनोहर जांगिड़, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, आशु श्रीमाल, श्याम जांगिड़, विनीत पुजारी, राकेश शर्मा सूरजगढ़, संदीप हिम्मतरामका और राजकुमार जिसपाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!