पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहीद कैप्टेन जगदेव सिंह पूनिया जी के 54वे बलिदान दिवस पर आयोजित हो रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव बनगोठड़ी में पिलानी विधायक पितराम काला द्वारा बुधवार सुबह 11 बजे किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.सुमित्रा सिंह, (वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, सीरी पिलानी), डॉ.पूनम राठी (चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद हॉस्पिटल बनगोठड़ी), रोहिताश रनवा (चेयरमैन, नगर पालिका, विद्या विहार पिलानी), कैप्टेन कान्हाराम (19 राजरीफ), सूबेदार परमजीत (19 राजरीफ), रामावतार कुल्हरी, सुभाष हमीनपुर आदि ने शिरकत की। ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिसमें सूरत सिंह, कर्नल जयपाल सिंह पूनिया, चंद्रभान बांगड़वा, कैप्टेन पवन शेखावत, कोच विजय धत्तरवाल, सूबेदार कपूर चंद, प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र पूनिया, सूबेदार लक्ष्मण सिंह शेखावत, सत्यवीर पूनिया, महावीर पूनिया (शहीद के भाई), जोगेंद्र भालोठिया, राजीव सरपंच, ओमवीर पूनिया आदि मौजूद रहे। बनगोठड़ी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य राजेश और किरण बाला भी छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और ग्रामवासियों ने शहीद को सामूहिक श्रद्धांजलि दी और शहीद की बटालियन (19 राजरीफ) के प्रतिनिधियों ने सैन्य प्रोटोकॉल के साथ शहीद को नमन किया। विधायक पितराम काला ने सभी ग्रामवासियों के द्वारा पांच दशकों से अधिक समय तक प्रतिवर्ष शहीद खेल आयोजन करवाने पर शुभकामनाएं दी और गांव में शहीद स्मारक से स्कूल गेट तक इंटरलॉक सड़क बनवाने की घोषणा की, जिसके लिए ग्रामवासियों ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शहीद कैप्टन जगदेव सिंह पूनीया के 54वे बलिदान दिवस पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
By -
December 03, 2025
0
Tags: