चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के वार्ड संख्या 5 में किशनलाल पनिहार परिवार ने अनोखी मिसाल पेश करते हुए अपनी पुत्री प्रियंका (प्रज्ञा) पनिहार की शादी में लाड़ो को घोड़ी पर बैठाकर बिंन्दोरी निकाली। इस पहल ने समाज में बेटा–बेटी समानता का सशक्त संदेश दिया। अम्बेडकर शिक्षा समिति के संरक्षक रोहिताश मेहरानिया ने कहा कि पढ़ेगी बेटी तभी आगे बढ़ेगी। पढ़ी-लिखी बेटी दो परिवारों का उज्ज्वल भविष्य निर्माण करती है और समाज में दहेज प्रथा को कमजोर करती है। सामाजिक एकता मंच महिला शाखा अध्यक्ष दीपिका पनिहार ने कहा कि बेटी भी बेटों जितने सम्मान की अधिकारी है और समाज में उसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। इस अवसर पर समिति सचिव सीताराम पंवार, लालचंद जुलाहा, नन्दलाल पनिहार, नवीन आल्हा, संतरा आल्हा, कौशल्या देवी, नर्मदा देवी, मंजू देवी, सजना देवी, कविता देवी, मुकेश देवी, खिलेश पनिहार, आशीष पनिहार, बब्लू पनिहार, रोहिताश पनिहार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
लाड़ो को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंन्दोरी: समाज को दिया समानता का संदेश
By -
December 02, 2025
0
Tags: