स्व. धर्मेन्द्र को भावपूर्ण संगीत श्रद्धांजलि, बीकानेर में आयोजित हुआ ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ संगीतमय कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूज़िकल फाउंडेशन (रजि.) जयपुर की बीकानेर शाखा द्वारा सोमवार रात महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सिने अभिनेता एवं पूर्व सांसद स्व. धर्मेन्द्र को समर्पित संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम प्रवक्ता एन.डी. कादरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेल चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि अनिल राठोड़, अध्यक्षता कर रहे महेश व्यास, संस्था संस्थापक गणेश मल सुथार, अध्यक्ष सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, संरक्षक सुनील दत्त नागल सहित विशिष्ट अतिथियों व संगीत प्रेमियों ने धर्मेंद्र जी को नमन किया।

जयपुर से आए कलाकारों गणेश मल सुथार, सतीश शर्मा, महेंद्र शर्मा, किशोरी तनु शर्मा, आलोक जांगिड़ ने बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों सुनील दत्त नागल, नारायण बिहाणी, अनिल राठोड़, मेघराज नागल, राजेंद्र पडिहार, राजेश सांखला, रामकिशोर यादव, निहारिका गर्ग, हेमंत सोनी, राहुल रंगा, शाकिर हुसैन चौपदार आदि के साथ मिलकर स्व. धर्मेंद्र पर फिल्माए गए लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र जी के तेल चित्र पर अतिथियों और प्रशंसकों—प्रितम सुथार, केशव पारीक, रोमी राज, नरेश खत्री, देवेश भाटी, सुभाष भोल्ला, वाई.के. शर्मा सहित अन्य उपस्थितजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया और सिनेमा व सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम का टाइटल गीत “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” संस्था अध्यक्ष सतीश शर्मा ने गणेश मल सुथार, सुनील दत्त नागल और रामकिशोर यादव के साथ प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के बीच सच्ची दोस्ती का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का संचालन नरेश खत्री ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!