सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ में नगर पालिका के सौजन्य से वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव उत्थान नई पहचान बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान कार्यक्रम के तहत चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ.अनिल शर्मा अनमोल ने बताया कि प्रधानाचार्य सुमन वर्मा के संरक्षण में तथा गाइड व एसपीसी प्रभारी मनीषा सैनी के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने रंगोली व पोस्टर बनाए। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, डॉ.अनिल अनमोल, मनीषा सैनी, लक्ष्मणराम धायल, मनोज कुमारी, विमला, मनोहर लाल जांगिड़, एसबीएम इंजीनियर रोहित सोनी, स्वास्थ्य निरीक्षक शिवनंदन शर्मा, प्रदीप सैनी, नितेश सैनी, सफाई कर्मचारी सुभाष, नंदलाल सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल द्वारा छात्राओं को लड्डू बांटे गए।
3/related/default