झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से शुक्रवार प्रातः 11 बजे चुणा चोक विकास समिति के तत्वाधान में स्वर्गीय श्री रमेश चंद अग्रवाल की जन्म जयंती पर लहर फाउंडेशन जयपुर के सौजन्य से राणी सती रोड स्थित इंदिरा पार्क में 400 कंबलों का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए चूणा चोक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित ने बताया कि कंबल वितरण के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के जरूरतमंदों को दिये गये कूपन से कंबल वितरण की गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक राजेंद्र भाम्बु, जिला प्रमुख एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी एवं दानदाता परिवार के कैलाश चंद्र अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थित रही, जिनका कंबल वितरण से पूर्व साॅफा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सर्दी में कंबल वितरण का कार्य पूर्णतः परोपकार का कार्य है, क्योंकि यह जरूरतमंदों को ठंड से बचाने, हाइपोथर्मिया का जोखिम कम करने और उन्हें जीवन रक्षक गर्मी व सुरक्षा प्रदान करने का एक मानवीय और सामाजिक कार्य है, जो करुणा और सेवाभाव से प्रेरित है। उन्होंने आयोजक संस्था एवं दानदाता परिवार का आभार भी व्यक्त किया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने बताया कि प्रवासी और स्थानीय भामाशाहों की मदद से पिछले छह सालों से प्रतिवर्ष हजारों कंबलों का वितरण किया जा रहा है। इस बार भी 'कोई ठिठुरे नहीं' अभियान के तहत पांच हजार कंबलों का 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस जनकल्याण से जुड़े अभियान का शुभारंभ एक दिसंबर को नगर परिषद से किया गया था। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा साथ लगते इलाकों की विभिन्न कच्ची बस्तियों, सरकारी स्कूलों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को चिह्नित करके कंबलों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान, शिवचरण पुरोहित अध्यक्ष चुना चौक विकास समिति, शुभकरण चोपदार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपीराम पुरोहित संगठन मंत्री, सुरेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य, दिवाकर शर्मा, सुभाष पुरोहित, रामोतार शर्मा, कृष्ण कुमार पिंटू, पूनम पुरोहित, पवन पुजारी, लीलाधर पुरोहित, विनोद जोशी पेंटर, विनोद गोयनका, अशोक केडिया, महेश बसावतिया एवं नगर परिषद के पूर्व एसआई बाबूलाल चन्देल सहित अन्य जन उपस्थित थे।
*लहर फाउंडेशन के सौजन्य से विधायक एवं जिला प्रमुख ने किया 400 कंबलों का वितरण
By -
December 12, 2025
0
Tags: