तहसील प्रशासन ने भू माफिया के आगे टेके घुटने

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): केरोद मोड के पास स्थित भगवानपुरा तन के खेतों में केरोद बांध का पानी भरने से सरसों की फसल चौपट होने के कगार पर है। किसानों ने बताया कि केरोद बांध से एक नहर आ रही है, नहर में भूमाफियाओं द्वारा पक्की दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसकी शिकायत तीन दिन पूर्व उपखंड अधिकारी को भी की गई थी लेकिन शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं करवा रहा है। जिससे किसानों को ऐसा महसूस हो रहा है कि भूमाफियाओं के आगे तहसील प्रशासन भी घुटने टेक चुका है। किसानों ने बताया कि पानी की निकासी नहीं करवाई गई तो फसले पूरी तरह चौपट हो जाएगी। ग्राम पंचायत प्रशासक द्वारा भी अपने लेटर पर भूमाफियाओं द्वारा नहर में निर्माण कर पानी रोकने की शिकायत उपखंड अधिकारी को दी जा चुकी है, इसके बाद भी प्रशासन के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी है, जो समूचे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। किसानों ने बताया कि राजनेता अन्नदाता को केवल चुनाव के समय याद आते हैं, उसके बाद भूल जाते हैं। अभी किसानों की समस्याओं पर राजनेताओं का भी ध्यान नहीं है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!