पीसीएम “सोनी-चांदी डबल धमाका योजना 2025” को खुदरा विक्रेताओं से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान की पहली एगमार्क प्रमाणित मसाला कंपनी पिंक सिटी मिल्स (PCM) की लोकप्रिय योजना “सोनी-चांदी डबल धमाका योजना – 2025” को देशभर के खुदरा विक्रेताओं से शानदार और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। क्रिसमस और आने वाला नया साल के इस विशेष सीजन को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने सभी फैंसी वस्तुओं (बॉक्स पैकिंग) पर अब तक के सर्वश्रेष्ठ ऑफर जारी किए हैं, ताकि व्यापारी और उपभोक्ता दोनों अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। ग्राहक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, पीसीएम ने अपने सभी प्रमुख उत्पाद अब देश के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध करा दिए हैं —PCM की आधिकारिक वेबसाइट (www.pcmmasale.in), Amazon, Flipkart, BigBasket, और Swiggy Instamart आदि पर।
कंपनी का लक्ष्य है कि इस सीजन में हर उपभोक्ता तक गुणवत्ता, विश्वास और बेहतरीन ऑफर्स के साथ पिंक सिटी मिल्स के उत्पाद पहुँचें। “हिंदुस्तान की शान – खाने में डालें जान, अब विदेश में भी बनी हिंदुस्तानी शान!” यही सोच पिंक सिटी मिल्स को उपभोक्ताओं के दिलों में खास पहचान दे रही है।

*पीसीएम मसाला को घरेलू एवं वैश्विक बाज़ारों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया*

पीसीएम मसाला पारंपरिक स्वाद और आधुनिक रुझानों के संगम के कारण लोकप्रियता की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। वर्तमान में कंपनी 70 से अधिक उत्पादों का उत्पादन कर रही है, जिनमें कई इंस्टेंट और ड्राई ग्रेवी श्रेणी के उत्पाद शामिल हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक एलएल गुप्ता एवं कृष्ण अवतार खंडेलवाल ने बताया कि कंपनी की 56 वर्षों की समृद्ध विरासत, उच्च गुणवत्ता और उपभोक्ता विश्वास ने इसे भारत के मसाला उद्योग में एक सशक्त पहचान दिलाई है।पीसीएम इंस्टेंट लहसुन, मीठी, पुदीना-धनिया, आवला, इंस्टेंट आलू मसाला, प्रीमियम चाय और गरम मसाला, सांभर, पाव भाजी, दाल, छोले, चना, कश्मीरी मिर्ची आदि उत्पादों को राजस्थान के सभी उपभोक्ताओं द्वारा अत्यधिक जैसे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सराहना प्राप्त हो रही है। कंपनी के निदेशक अमित खंडेलवाल एवं अंकित खंडेलवाल ने कहा कि विश्वभर में सुविधाजनक भोजन एवं इंस्टेंट ड्राई ग्रेवी उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए पीसीएम ने इस श्रेणी में विस्तार किया है। कंपनी की सह-संस्थापक श्रीमती द्रोपती देवी एवं श्रीमती माया खंडेलवाल ने कहा कि पीसीएम मसाला अब वैश्विक बाजारों और HORECA (होटल, रेस्तरां, कैफे) सेक्टर में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!