बीकानेर भाजपा द्वारा 'वीर बाल दिवस' और 'सुशासन दिवस' पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में आगामी वीर बाल दिवस 26 दिसंबर और सुशासन दिवस 25 दिसंबर के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए जिस वीरता का परिचय दिया, वह पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम: बीकानेर में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 26 से 28 दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रदर्शनी का आयोजन: जिला भाजपा कार्यालय में साहिबजादों के जीवन चरित्र और उनके संघर्ष पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

जन-जन तक संदेश: मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता साहिबजादों की गौरवगाथा को आम जनमानस और विशेषकर बच्चों तक पहुँचाएंगे।

अटल जी की स्मृति में 'सुशासन दिवस'

25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को 'सुशासन दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा।
भाजपा द्वारा जिला, मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यों और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
अटल जी के सुशासन के मंत्र को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया गया। प्रेस वार्ता में बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया बीकानेर शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, पवन स्वामी, मुकेश बन,, सरजीत सिंह वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को साहिबजादों के इतिहास और उनके बलिदान के बारे में अवश्य बताएं ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूक रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!