कालू में जानलेवा फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, अवैध बंदूक जब्त

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। पुलिस थाना कालू क्षेत्र के खारी गांव में अवैध हथियार से जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा किए गए फायर में परिवादी के सीने में छर्रे लगने से वह घायल हो गया था।
पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर 2025 मंगलवार को खारी निवासी परिवादी राजुराम ने थाना कालू में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात्रि के समय गांव का ही कृष्ण बावरी चोरी की नीयत से उसके घर में घुसा था। चोरी करते समय परिजनों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन गांव के होने के कारण व मौजिज व्यक्तियों की समझाइश पर उसे उसी रात छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद कृष्ण बावरी अपने घर से अवैध लमछड़ बंदूक लेकर लौटा और परिवादी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिससे उसके सीने में छर्रे लगने से चोट आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण पुत्र महेन्द्र, जाति बावरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी खारी, थाना कालू, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल, हेड कांस्टेबल हवासिंह (3159) तथा कांस्टेबल मुनिराम (410), दिनेश कुमार (338), पद्मनाथ (405), सुन्दरलाल (1203), राजेंद्र (2195) और सुनील ढाका (1225) शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!