बीकानेर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में 19 से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित 77वीं सीनियर नेशनल ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता में बीकानेर रेल मंडल के दो रेलकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर मंडल का नाम रोशन किया।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बीकानेर रेल मंडल के जितेंद्र चौधरी (कार्मिक विभाग) ने साइक्लिंग कोच के रूप में प्रतिभागी खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया और उनके प्रदर्शन को निखारने में अहम योगदान दिया। वहीं सूरजमल जाट (टेक्नीशियन) ने साइक्लिंग मैकेनिक के रूप में अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए प्रतियोगिता के दौरान साइकिलों के रखरखाव एवं तकनीकी सहयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
बीकानेर रेल मंडल प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों के इस सराहनीय योगदान पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।