निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत जोधपुरिया के गांव मनोहरपुरा में अजीतमल भैरूजी महाराज के मंदिर में पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया। महोत्सव को लेकर मंदिर को इलेक्ट्रॉनिक लाईटों से सजाया गया। फूल-मालाओं से भैरुजी का अलौकिक श्रृंगार किया गया। भेरुजी के हलवे व बड़े का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी जिमाई गई। इस अवसर पर दुर्गालाल सैनी, सीताराम सैनी, गोरधन लाल सैनी, गोविन्द नारायण सैनी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
मनोहरपुरा के भैरूजी मंदिर में हुआ पोष बड़ा महोत्सव: पोष बड़ा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
By -
December 21, 2025
0
Tags: