युवक की संदिग्ध मौत, हत्या का मामला दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सदर थाना क्षेत्र के गाँव छोरिया में देर रात माताजी की ढाणी में गंभीर अवस्था में लहूलुहान हालत में एक युवक पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल युवक को तत्काल निवाई उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान सुरजन गुर्जर (30) पुत्र जगदीश गुर्जर निवासी बाढ छोरिया के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई प्रहलाद गुर्जर ने लक्ष्मण पुत्र श्रीला व सूरज पुत्र रामराय के खिलाफ नामजद हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!