किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): उपखंड क्षेत्र के किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि उपखंड क्षेत्र में कृषि सिंचाई हेतु लगे अनेक ट्रांसफॉर्मर कई महीनों से खराब पड़े हैं, जिसके कारण हजारों किसान सिंचाई के अभाव में परेशान हैं और रबी फसलें सूखने के कगार पर पहुँच गई हैं। उन्होंने बताया कि खराब ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत व बदलने की प्रक्रिया अत्यंत धीमी है, जिससे किसानों की फसलें खतरे में है। इसके साथ ही क्षेत्र में यूरिया खाद की भीषण कमी और कई स्थानों पर यूरिया की कालाबाजारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खराब कृषि ट्रांसफॉर्मरों को तुरंत बदलने, यूरिया खाद की आपूर्ति बढ़ाकर पारदर्शी वितरण व्यवस्था लागू करने, यूरिया की कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों व दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई हेतु विशेष जांच दल गठित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, किसान नेता श्रीराम चौधरी, मांगीलाल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर चौधरी, विक्रम सिंह गुर्जर, मदन मीणा, मुरारी मीणा, हनुमान मीणा, हनुमान चौधरी, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मीणा, दिनेश जैफ, अशोक मीणा, विनोद, ऋषिराज, महेंद्र, विजेंद्र, विष्णु सूर्या, दिलखुश, हेमराज, हनुमान, जीतराम चौधरी व प्रकाश सहित कई किसान मौजूद थे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!