100 फ़ीसदी कार्य करने पर झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र की टीम सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): डॉ.अरूण गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी, झुन्झुनू ने अवगत कराया कि जिले की झुन्झुनू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों/बीएलओ सुपरवाईजर्स द्वारा शत प्रतिशत परिगणना प्रपत्रों (ईएफ) का डिजिटाईजेशन सफलतापूर्वक दिनांक 30 नवंबर 2025 को रात्रि 8 बजे पूर्ण किया जा चुका है एवं रात्रि 8 बजे तक राजस्थान में कुल 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों द्वारा ही परिगणना प्रपत्र डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण हुआ है। झुन्झुनू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 2,78,875 है, जिनको बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरित किये गये थे। बीएलओ द्वारा बीएलओ एप के माध्यम से कुल 2,57,604 मतदाताओं के परिगणना प्रपत्र अपलोड किये गये तथा 21,286 मतदाताओं को एएसडी (अनुपस्थित, मृत, दोहरी प्रविष्टि, स्थानान्तरित एवं अन्य) चिन्हित किये गये , जिनको भी बीएलओ द्वारा बीएलओ एप पर अपलोडिंग का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। झुन्झुनू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 249 बीएलओ ने निष्ठापूर्वक यह कार्य सम्पादित किया, जिसके लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उनके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई एवं उनकी टीम महेन्द्र सिंह मूण्ड, तहसीलदार झुन्झुनू, अभिषेक मीणा, नायब तहसीलदार झुन्झुनू, सीताराम, विकास अधिकारी, महेन्द्र जाखड़, सीबीईओ, विजय सिंह जाखड़, सहायक प्रोग्रामर, राजवीर बीसीआई, अजय बीसीआई, मनमोहर बीसीआई, अनिल पूनियां अध्यापक, अविनाश जानू व०स०, मुकेश खेदड़ अध्यापक, विनोद सैनी प्रोग्रामर का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। जिले की सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज शाम 4 बजे तक हुए कार्य का विवरण निम्नानुसार हैं-

25-पिलानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 99.69 प्रतिशत, 29-नवलगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 99.35 प्रतिशत, 28-मण्डावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 98.73 प्रतिशत, 30-उदयपुरवाटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 98.22 प्रतिशत, 31-खेतडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 97.36 प्रतिशत एवं 26 सूरजगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 97.11 प्रतिशत परिगणना प्रपत्रों को डिजिटाईजेशन का कार्य हुआ है। सम्मान समारोह के दौरान अजय कुमार आर्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, महेन्द्र सिंह मूण्ड, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अभिषेक मीणा, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!