झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उम्मीद सेंट्रल पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का डाटा अपलोड करने के उद्देश्य से विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया ने बताया कि यह कैंप 05 दिसंबर 2025 तक मुस्लिम कम्यूनिटी सेंटर, मलसीसर रोड, झुंझुनूं में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 1960 के गजट में शामिल सभी वक्फ सम्पत्तियों के सदस्य एवं प्रतिनिधि इस अवधि में कैंप में उपस्थित होकर अपनी सम्पत्तियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया वक्फ सम्पत्तियों के डिजिटल रिकॉर्ड को व्यवस्थित एवं अद्यतन करने के उद्देश्य से की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, झुंझुनूं से संपर्क किया जा सकता है।
3/related/default