प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेता दहिया ने सुजडोला से जनसंपर्क रथ यात्रा का किया शुभारम्भ

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधानसभा के गांव सुजडोला में शनिवार को सुबह भाजपा नेता राजेश दहिया ने जनसंपर्क रथ यात्रा का भव्य रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान दहिया ने बताया कि भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याण एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के दो सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में रथ भेजे गए है। सुजडोला, दुधवा, पीपली, दोबडा एवं डुलानिया में जनसंपर्क रथ यात्रा निकाली गई। दहिया ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता, जनकल्याण और समग्र विकास के नए मानक स्थापित करते हुए हमारी सरकार ने ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार रूप देने हेतु अनेक ऐतिहासिक एवं दूर दृष्टिपूर्ण निर्णय लिए हैं। आगामी वर्षों में भी सर्वांगीण विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और समृद्ध व सशक्त राजस्थान के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इसी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। दहिया ने बताया कि रविवार को मोरवा, भगिना, धीधवा बीचला, देवरोड़ एवं घंडावा में यात्रा का आयोजन होगा। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल सैनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज स्योरान, दुधवा सरपंच दलीप स्वामी, मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सज्जन कोठारी, जिला मंत्री रिशाल कंवर, डॉ.सुरेंद्र भगीना, सुनीता स्वामी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!