सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार रथ निकाले जा रहे हैं। इसी क्रम में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काकोड़ा, लोटिया, धिंगडिया एवं जाखोद में प्रचार रथ पहुंचा। इसके पश्चात ग्राम पंचायत बेरला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, सूरजगढ़ विधानसभा यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास लोटिया, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, सोमवीर लांबा, सुभाष खेड़ड़, बलवान, राजकुमार, जगदीश लोहान, मणी देवी, धर्मवीर स्योराण, राजकुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी आमजन को दी गई।
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सूरजगढ़ विधानसभा में पहुंचा प्रचार रथ
By -
December 13, 2025
0
Tags: