कला महाविद्यालय में लोक प्रशासन के एकमात्र शिक्षक का स्थानांतरण होने पर छात्रों का विरोध

AYUSH ANTIMA
By -
0

अलवर: बाबू शोभाराम राजस्थान कला महाविद्यालय के छात्रों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम मुकेश कायथवाल को दिया ज्ञापन। लोक प्रशासन विषय में कार्यरत सह आचार्य महेश गोठवाल के पदस्थापन संबंधी निर्णय को लेकर छात्रों में रोष व्याप्त है। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में UG एवं PG स्तर पर लोक प्रशासन विषय के लिए वे एकमात्र शिक्षक हैं। उनके स्थानांतरण/पदस्थापन के निर्णय से अध्ययन एवं अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय में लोक प्रशासन का एक ही शिक्षक होने की वजह से छात्रों को परेशानियां होती थी और उनका भी स्थानांतरण हो गया, जिससे छात्रों पढ़ाई का काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। बताया आगामी जनवरी 2026 में परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, जबकि अब तक विषय का पाठ्यक्रम भी पूर्ण नहीं हो पाया है। ऐसे में शिक्षक के पदस्थापन से लोक प्रशासन विषय के विद्यार्थियों के समक्ष गंभीर शैक्षणिक संकट खड़ा हो गया है। छात्रों ने प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे छात्र हित में अविलंब निरस्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। मोनू लवानिया, लालता, पिंकी साहू, किरण सतवीर गुर्जर, चमन,विशाल, रोहित,ऋषभ उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!