फैक्ट्री में हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ललवाड़ी मोड़ पर स्थित माइनकैम सिटीसी इनोवेशन प्राइवेट कंपनी में हादसे के दौरान कंपनी में कार्यरत एक श्रमिक की मौत हो गई। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि ललवाड़ी मोड़ पर स्थित माइनकैम सिटीसी इनोवेशन प्राइवेट कंपनी में कार्यरत श्रमिक कमलेश शर्मा (19) पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी गांव गुगड़वार तहसील नांवा जिला डिडवाना कुचामन की फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान एक हादसे में मौत हो गई। सूचना पर निवाई थानाधिकारी घासीराम मय पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और श्रमिक को उप जिला अस्पताल में लाए, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त फैक्ट्री में चीनी की टाइल्स बनाने का रोव मेटरीयल का कार्य किया जाता है। परिजनों के निवाई पहुंचने पर मृतक के पिता ने कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की। फैक्ट्री मालिक के नहीं आने पर परिजनों ने फैक्ट्री मालिक के साथ वार्ता की। वार्ता सफल होने पर पुलिस ने शव का चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम करवाया एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार का एकलौता पुत्र था। मृतक के तीन छोटी बहनें हैं। जिनका भरण पोषण का कोई भी सहारा नहीं है। बुजुर्ग माता-पिता का कमाने का सहारा सिर्फ उसके ऊपर ही आश्रित था। उक्त हादसे को लेकर परिवार टूट गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!