भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का अर्जुनसर में भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर। लूणकरणसर के अर्जुनसर ग्राम में शुक्रवार को भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का ज़ोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और उत्सव के माहौल में बदल गया। स्वागत समारोह का संयोजन पूर्व उपप्रधान एवं भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा ने किया। देहात ज़िलाध्यक्ष श्री श्याम पंचारिया और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री भंवरलाल जांगीड़ भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में बिश्नोई ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान और संगठन के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की असली ताकत उसका प्रत्येक कार्यकर्ता है और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ व शक्ति केंद्रों को मजबूत करना शीर्ष प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण ओझा, शिवरतन ओझा, शयोपत सिंह राठोड़, गणेश रांकावत, सतपाल विश्नोई, दुलाराम धायल, पवन शारद, गिरधारीलाल सारस्वत, रामप्रताप मेघवाल, देवीलाल कड़वा, ओम सारण तथा जत्थेदार मनविंदर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने बिश्नोई को नई जिम्मेदारी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और संगठन विस्तार तथा जनसेवा में पूर्ण सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!