बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउंडेशन (रजि.), जयपुर की बीकानेर शाखा द्वारा सिने अभिनेता एवं बीकानेर लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. धर्मेन्द्र की 90वीं जयंती पर आयोजित होने वाले भव्य गीत-संगीत कार्यक्रम "ओ जाने वाले आजा, तेरी याद सताए" का बैनर शुक्रवार को बोथरा कॉम्प्लेक्स मार्केट स्थित ट्रॉफी हाउस में विमोचित किया गया।
कार्यक्रम 8 दिसंबर, सोमवार, दोपहर 1 से 4 बजे तक जस्सूसर गेट के बाहर स्थित प्रेम आवास प्रांगण, सांखला टेंट हाउस के सामने आयोजित किया जाएगा। संस्था संरक्षक एवं आयोजक सुनील दत्त नागल ने बताया कि बैनर विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीएसपी रामनिवास मीणा, जबकि अध्यक्षता बीजेपी नेता अनिल पाहुजा ने की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, कार्यक्रम सहयोगी प्रेम सिरोही, सैय्यद अख्तर, मंच संचालक नरेश खत्री, कलाकार रामकिशोर यादव, जितेन्द्र शर्मा, शाकिर हुसैन चौपदार, हेमंत सोनी, मनीषा, दीपाली, लीला, योगिता, देवेश भाटी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बीकानेर के कई लोकप्रिय कलाकार—नारायण बिहाणी, सुनील दत्त नागल, राजेन्द्र बोथरा, रामकिशोर यादव, प्रेम सिरोही, निहारिका गर्ग, जितेन्द्र शर्मा, हेमंत सोनी, आलोक जांगिड़, राजेन्द्र कुमार पडिहार, सुमन पंवार, इंजीनियर राजेश सांखला, केशव पारीक आदि अपनी प्रस्तुतियों से स्व. धर्मेन्द्र की यादों को संगीत के सुरों में पिरोएंगे।